जंगल में हाई टेंशन लाइन पर गिरे पेड़ को देखते लोग- ग्रामीण
पूरनपुर। हरीपुर के जंगल में धनाराघाट रोड पर हाईटेंशन लाइन (एचटी लाइन) पर पेड़ गिरने से शारदा नदी किनारे के पांच गांव और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति शनिवार शाम को ठप हो गई। बिजली आपूर्ति को दूसरे दिन शाम छह बजे तक सुचारु नहीं किया जा सका। ठप बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
शेरपुर कलां से हरीपुर के जंगल से होती हुई बिजली की हाईटेंशन लाइन शारदा नदी किनारे के गांवों को डाली गई है। धनाराघाट रोड पर हरीपुर जंगल में 15 किलोमीटर के समीप शनिवार शाम को हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे इससे गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, कॉलोनी नंबर छह, धु्रव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, पहाड़ापुर, मंगल कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति को रविवार शाम छह बजे तक सुचारु नहीं किया जा सका। चंदिया हजारा के ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन पर बंच केबल डलवाने या भूमिगत लाइन कराने की मांग कई बार की गई। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल से निकली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने को लेकर समस्या रहती है। बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कर्मचारी जुटे हैं। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति को सुचारु करा दिया जाएगा। संवाद