फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में होश खो बैठा दरोगा: शराब पीकर पड़ोसी के घर में घुसा, कर दी ये करतूत; वीडियो वायरल

Tue, 10 Dec 2024 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पीलीभीत के बरखेड़ा थाने में तैनात दरोगा ने जमकर शराब पी। जब नशा चढ़ा तो उसे होश तक नहीं रहा। वह पड़ोसी के घर में घुस गया। इसका वीडियो वायरल होने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पड़ोसी के दरवाजे पर खड़ा दरोगा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा में किराये के मकान में रह रहा दरोगा शराब के नशे के धुत होकर पड़ोसी के घर में घुस गया। उसने गाली-गलौज की। काफी देर तक हंगामा करता रहा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर दरोगा को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाने में तैनात एसएसआई मनोज कुमार सैनी कस्बे के वार्ड नौ में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में शराब के नशे में धुत दरोगा होकर घुस गए। उनसे बेवजह गाली गलौज करने लगे। बताते हैं कि दरोगा जब घर में घुसे उस समय महिलाएं कपड़े बदल रही थीं। 
विज्ञापन

मकान मालिक ने बताया कि दरोगा ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। पांच हजार रुपये और मोबाइल उठा ले गए। दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी दरोगा मनोज कुमार सैनी को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें