अमरिया: जमीन पर कब्जे के विवाद में महिला से मारपीट
अमरिया क्षेत्र के गांव माधोपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उसका पुश्तैनी मकान बना है। इसके पास ही उसके नाम दर्ज खाली जमीन पड़ी है।
आरोप है कि इसी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसके ही परिवार के नरेश कुमार, शिव स्वरूप, सचिन कुमार, शिवम कुमार और मोहित कुमार लगातार विवाद कर रहे हैं। आरोपी आए दिन गाली-गलौज करते हैं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।