वन विभाग ने निगरानी के लिए टीमों को लगाया
लोगों ने शोर मचाकर और आवाजाही बढ़ाकर बाघ को खदेड़ने का प्रयास किया। इसपर बाघ गोशाला की तार फेंसिंग को कूदता हुआ पास के जंगल की ओर निकल गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने गोशाला और आसपास के इलाके का जायजा लिया और निगरानी बढ़ा दी। रेंजर अरुण मोहन ने बताया कि गोशाला के कर्मचारियों को भी सतर्क करने के साथ ही क्षेत्रीय टीम को भी निगरानी के लिए लगाया गया है।
जंगल से सटे इलाके में बनी गोशाला, हर समय रहता है खतरा
परशुरामपुर गोशाला बराही रेंज के जंगल की सीमा पर बनी हुई है। ऐसे में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी बनी रहती है। हालांकि जंगल और गोशाला प्रबंधक की ओर से तार फेंसिंग कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद खतरा बना रहता है।