फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

Tue, 08 Sep 2015 07:29 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के सहायक आयुक्त (औषधि) गुलशन सेठिया के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मंगलवार को बीसलपुर और बरखेड़ा के छह मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा और छापे के दौरान अव्यवस्थाएं पाईं। टीम ने कई दवाइयों के नमूने भी लिए।
विज्ञापन

टीम ने बीसलपुर और बरखेड़ा में तीन-तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। टीम प्रभारी पवन शाक्य ने बताया कि बीसलपुर के एक मेडिकल स्टोर पर कैश मैमो नहीं मिला। एक मेडिकल स्टोर पर स्टाक सही नहीं पाया गया। टीम ने एक मेडिकल से तीन दवाइयों के नमूने लिए।
बरखेड़ा। एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नवीनीकृत नहीं मिला। दूसरे पर कैश मैमो नहीं था। तीसरे मेडिकल स्टोर पर छह दवाओं के बिल नहीं मिले। अव्यवस्था मिलने पर दुकान मालिकों से कड़ी नाराजगी भी जताई। टीम में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के ड्रग इंस्पेक्टर क्रमश: सुनील कुमार, नवनीत कुमार, उर्मिला वर्मा और पवन शाक्य शामिल थे। चेकिंग अभियान से मेडिकल स्टोर मालिकों में हड़कंप मच गया था। अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें