फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर के साथ अब देना होगा जलकर स्वकर

Tue, 08 Sep 2015 12:11 AM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कर के साथ अब जलकर स्वकर प्रणाली के तहत लोगों से जलकर भी वसूला जाएगा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि कुछ सदस्यों ने इसमें अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन की अध्यक्षता में हुई बैठक में गत बैठक की पुष्टि के बाद ईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में जलकर स्वकर प्रणाली लागू की गई है। पूरनपुर को छोड़कर अधिकांश नगरों मेें इसे लागूू भी कर दिया गया है। बोर्ड के विरोध के चलते पूरनपुर में यह लागू नहीं हो पा रहा था। जलकर स्वकर लागू न होने से बोर्ड भंग होने की आशंका है, ऐसे में यह कर लागू होना जरूरी है।
नगर पालिका सदस्य चंदसेन वर्मा, आदित्य मोहन शर्मा, बसंत भारती ने इसका विरोध किया।  तौफीक अहमद कादरी, फारूक कुरैशी आदि के समर्थन पर जलकर स्वकर लागू करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि नागरिकों से इस पर पहले आपत्तियां ली जाएगी। इनका निस्तारण बोर्ड करेगा। बैठक में इसके अलावा तमाम संक्रामक बीमारियां फैली होने के बाद नगर में फागिंग न होने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल और ईओ ने शीघ्र ही नगर में कीटनाशक दवा का स्प्रे शुरू कराने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन ईओ सुरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में तौफीक अहमद कादरी, रमेश प्रजापति, नदीम अंसारी, नादिर रजा वरकाती, राममूर्ति देवी, शकुंतला देवी, राना परवीन, फारुक कुरैशी, सुमित पांडेय, मशरुफन बेगम, सन्नो बेगम, रेखा देवी आदि सदस्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें