फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने ब्राडगेज को लेकर अधिकारियों से की मंत्रणा

Sat, 24 Oct 2015 07:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भोजीपुरा-पीलीभीत रूट पर होने वाले ब्राडगेज को लेकर अधिकारियों से मंत्रणा की।
विज्ञापन

डीआरएम शनिवार सुबह रूहेलखंड एक्सप्रेस में लगे विशेष सैलून से रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने टिकटघर, डारमेट्री, सहायक स्टेशन मास्टर कक्ष, रिजर्वेशन काउंटर आदि में साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे कैंटीन में कैंटीन संचालक से सप्लाई किए जा रहे पानी व अन्य खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी ली। वैंडरों के लाइसेंस आदि भी देखे और उन्हें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग पर शुरू होने वाले ब्राडगेज कार्य व रूट ब्लाक को लेकर ब्राडगेज के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को स्थानीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, वाणिज्य अधीक्षक एके वर्मा, एसके कमल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

जनवरी में ही लिया जाएगा मेगा ब्लाक
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर होने वाले ब्राडगेज कार्य को लेकर एक जनवरी से मेगा ब्लाक लिया जाएगा। डीआरएम ने ब्राडगेज अधिकारियों से इस बाबत बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि उक्त रूट पर ब्राडगेज कार्य को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक व दो बंद किया जाएगा। इसके चलते टनकपुर रूट को भी करीब डेढ़ माह के लिए ब्लाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें