फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सिपाहियों को नहीं मिला भत्ता

Sat, 24 Oct 2015 06:57 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों की तरह सिपाहियों को भी चुनावी भत्ता दिया जाना है लेकिन तीन चरण का मतदान होने के बाद भी सिपाहियों को भत्ता नहीं दिया गया। भत्ता न मिलने से सिपाही मायूस हैं मगर कार्रवाई के डर से वह इसकी शिकायत करने बच रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सुरक्षा का दारोमदार सिपाहियों पर रहता है। बूथ कैप्चरिंग रोकने, फर्जी वोट रोकने, शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने से लेकर तमाम काम सिपाहियों के जिम्मे हैं। चुनाव ड्यूटी करने पर सिपाहियों को भी मतदान कर्मियों की भांति भत्ता दिया जाने का नियम है। इसके लिए चुनाव आयोग से ही धनराशि उपलब्ध कराई जाती है लेकिन जिले में अब तक तीन चरणों को संपन्न कराने में ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को अब तक मानदेय नहीं दिया गया है। इसके उलट चुनाव ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स को ड्यूटी समाप्त होने के साथ ही नकद भुगतान कर दिया। सिपाहियों की उपेक्षा कर होमगार्ड्स को भत्ता देने से सिपाहियों में मायूसी है। नाम न छापने की शर्त पर सिपाहियों ने बताया कि शासन से धनराशि मिलने के बाद भी उन्हें भत्ता नहीं दिया जाता है। सिपाहियों का कहना है कि अनुशासहीनता की कार्रवाई के डर से वह अधिकारियों से इसकी मांग भी नहीं कर सकते और इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उन लोगों को भत्ता नहीं दिया जाता है।
इस बाबत जानकारी करने पर चुनाव के नोडल अधिकारी/ एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया सिपाहियों के मानदेय की धनराशि शासन से मिल चुकी है। चूंकि चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकांश सिपाही जिले के ही हैं इसलिए चारों चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद सभी को एक साथ भत्ते का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें