फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माण के दौरान ढह गया नाला

विज्ञापन
बरखेड़ा कस्बे में ढहा निर्माणाधीन नाला स्रोत : राहगीर
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे में नगर पंचायत की ओर से पीलीभीत-बीसलपुर मुख्य मार्ग के पूरब की तरफ गोपी काॅलोनी में बनाया जा रहा पानी निकास के लिए नाला निर्माण के दौरान ढह गया। साथ ही नाले के पास से गुजरी 11 हजार केवीए बिजली लाइन का खंभा गिरने की स्थिति में आ गया। खंभे को रस्सी से बांधकर रोका गया।
विज्ञापन

गोपी काॅलोनी के लोगों का कहना है कि निर्माण के नाम पर तीन माह पूर्व नाला खोदा गया था। प्रतिपाल सिंह राजन ने बताया कि लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का आरोप भी लगाया। अंतत: नाला ढह गया। बरखेड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल ने बताया कि अभी नाला निर्माणाधीन है। पूर्ण होने पर कोई कमी होगी तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें