फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 49 करोड़ से लेपर्ड सफारी की डीपीआर तैयार, अक्तूबर में हो सकती है शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में प्रस्तावित लेपर्ड सफारी पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। करीब 49 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद कैंपा फंड से विकसित किया जाएगा। विभागीय स्तर पर परीक्षण के बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। यदि प्रक्रिया समय पर पूरी हुई तो अक्तूबर में वन्यजीव सप्ताह के दौरान परियोजना की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन


मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए शासन ने बिजनौर और बलरामपुर के साथ पीलीभीत में भी लेपर्ड सफारी स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसके तहत पीटीआर प्रशासन ने पूरनपुर रेंज के गोपालपुर वनखंड में सफारी विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया। शासन स्तर पर हुई बैठकों में परियोजना को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए गए।
बीते मई में मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग ने 1716.60 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले लेपर्ड सफारी पार्क की डीपीआर तैयार की। योजना के अनुसार, पूरे क्षेत्र को लेपर्ड प्रूफ फेंसिंग से सुरक्षित किया जाएगा। पर्यटकों के लिए सफारी रूट, प्रकृति परिचय केंद्र, वन्यजीव चिकित्सालय और रेस्क्यू किए गए तेंदुओं के लिए विशेष एनक्लोजर बनाए जाएंगे। परियोजना के शुरू होने से पीलीभीत में सालभर पर्यटन गतिविधियां संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि कार्ययोजना का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद मंजूरी और बजट आवंटन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें