फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में सुधरेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लीभीत। स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर इस बार निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए कार्यकारी संस्था के लिए स्तर से नए सुपरवाइजरों की भर्ती कराने की भी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगभग 18 सुपरवाइजर रखे जाने है।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में कूड़ा कलेक्शन अभियान चलने के बावजूद शहर में लोगों के मकान से कूड़ा नही उठ रहा है। इससे आए दिन लोग नगर पालिका में फोन कर शिकायत तक करते है। वहीं शहर में इस बार पिछले साल अपेक्षा स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका शहर के 27 वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर निगरानी बढ़ा रही है। इसके तहत स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के काम में 18 नए सुपरवाइजर जो काम की निगरानी करेंगे व शहर में लोगों की शिकायत पर काम करेंगे, उनकी नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार का कहना है कि कूड़ा कलेक्शन में कार्यकारी संस्था के स्तर से कर्मी बढ़ाए जाते हैं। वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें