फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा रजवाहे पर डौले की मजबूती का कार्य तेज

विज्ञापन
माधोटांडा रजवाहा के कटे स्थान पर कराया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा रजवाहे में रिसाव के बाद कटे साइफन पुल के आगे के भाग की मरम्मत के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। नहर के करीब 30 फुट दायरे में डौलों का पक्का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

कलीनगर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर की सहायक माधोटांडा रजवाहे में 22 जून को रिसाव के बाद साइफन पुल के आगे का भाग कट गया था। इसके बाद नहर को बंद कर शारदा सागर खंड की ओर से मरम्मत कार्य कराया गया। कटे स्थान को मजबूती देने के लिए पक्का निर्माण भी कराया गया।
शनिवार को फाउंडेशन का निर्माण पूरा होने के बाद रविवार को नहर के दोनों डौलों का निर्माण कराया गया। अधिशासी अभियंता पीके गौतम के अनुसार नहर के कटे स्थान और उसके दोनों ओर डौलों पर पक्का निर्माण कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को भी कार्य किया गया। कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही नजर में पानी छोड़ दिया जाएगा। इधर नहर में पानी न आने से किसानों की परेशानी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें