पीलीभीत। जिला अस्पताल के चिकित्सकों को लेटलतीफी का मर्ज है। मरीज तो अस्पताल में सुबह आठ बजे पहुंच जा रहे, लेकिन अधिकांश चिकित्सकों की कुर्सियां 9:45 बजे के बाद तक खाली ही रहती हैं। पर्चा काउंटर के बाद मरीजों को परामर्श के लिए चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लाइन में लगना पड़ता है। चिकित्सकों की मनमानी से मरीजों को समय से इलाज और जांच नहीं हो पा रही।
जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से है। ज्यादातर चिकित्सक ओपीडी के समय से आधे घंटे देरी से पहुंचते हैं।
वहीं मरीज 7:30 बजे से ही पर्चा काउंटर पर खड़े नजर आते हैं। चिकित्सकों की लेटलतीफी से मरीजों का समय से इलाज नहीं हो पाता और जांच में भी दिक्कत आती है। शनिवार को सुबह 8:15 से 8:45 बजे के बीच की गई पड़ताल में जिला अस्पताल में कई चिकित्सकों की कुर्सी खाली मिली। मरीज इंतजार कर रहे थे।
सफीक, पूरनपुर
सफीक, पूरनपुर
सफीक, पूरनपुर
सफीक, पूरनपुर
सफीक, पूरनपुर
सफीक, पूरनपुर