फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में रखे जाएंगे दो संविदा चिकित्सक, शासन ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके उपचार आदि के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन संविदा पर एक पशु चिकित्सक और एक बायोलॉजिस्ट की तैनाती करेगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

करीब 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ-साथ अन्य वन्यजीवों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वन्यजीव जंगल से निकलकर इंसानों पर हमलावर हो रहे हैं। कई बार वन्यजीव भी मौत के शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में टाइगर रिजर्व में तीन पशु चिकित्सकों के साथ एक बायोलॉजिस्ट की तैनाती है, मगर बढ़ रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए टाइगर रिर्जव प्रशासन के आगे स्टाफ की कमी खासी रोड़ा बनी हुई थी। इसे लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक पशु चिकित्सक और एक बायोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया था। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संविदा पर एक पशु चिकित्सक और एक बायोलॉजिस्ट को तैनात करने को मंजूरी दे दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
टाइगर रिजर्व में नियमानुसार संविदा पर एक पशु चिकित्सक और एक बायोलॉजिस्ट की तैनाती की गई जाएगी। इसे लेकर शासन से मंजूरी मिल चुकी है। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें