फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परीक्षा का तनाव न लें, थ्योरी के साथ न्यूमेरिकल का करें अभ्यास

Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी परीक्षा को लेकर तनाव बिल्कुल भी न लें। विषयवार तैयारी करते रहें। रसायन विज्ञान में थ्योरी के साथ न्यूमेरिकल (संख्यात्मक) प्रश्नों का अभ्यास परीक्षा में अच्छे अंक दिलाएगा। विद्यार्थियों को ये सुझाव शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता सर्वेश कुमार ने दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान विषय की तैयारी में संख्यात्मक प्रश्नों पर भी पूरा ध्यान दें। इन प्रश्नों से अच्छे अंक मिलते हैं। प्रत्येक अध्याय को लिखकर याद करने का प्रयास करें। लिखा हुआ लंबे समय तक याद रहता है। नियमों और उनके सिद्धीकरण का अभ्यास बहुत जरूरी है।
परीक्षा से पहले लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का अनसॉल्वड पेपर के माध्यम से अभ्यास करते रहें। छोटे प्रश्न और टॉपिक पर अधिक फोकस करें। डायग्राम का अभ्यास भी जरूर करें। पिछले तीन वर्षों में बोर्ड परीक्षा में आए प्रश्नों को भी देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बातों का रखें खास ख्याल

- परीक्षा को लेकर किसी तरह का तनाव न लें। अभिभावक भी इस बात का ध्यान रखें

- उत्तर लिखने से पहले प्रश्नपत्र को पहले अच्छे से पढ़ लें। इसके बाद लिखना शुरू करें।

- रसायन विज्ञान के प्रश्नों में जरूरत हो तो डायग्राम भी बनाएं।

- उत्तर कॉपी पर साफ-सुथरी लिखावट भी प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें