फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर विधवा से बनाए संबंध, गर्भपात का बनाया दबाव

Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर आरोपी ने विधवा से संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसे भगा दिया। धमकी भी दी। मामले में बिलासपुर निवासी पवन कुमार और उसके साथी राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने कहा कि उसके पति का छह साल पहले निधन हो गया था। मेहनत-मजदूरी कर वह बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।
विज्ञापन

दो साल पहले बिलासपुर के रेलवे कॉलोनी के पीछे कृष्णा कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकी बढ़ाई।
झांसा देकर संबंध बनाए। करीब डेढ़ साल पहले पवन उसे फुसलाकर ले गया। बिलासपुर में उसने किराये के कमरे में उसे रखा।
शादी की जिद करने पर वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने साढ़े चार महीने का गर्भ गिराने का दबाव बनाया।
दो फरवरी को धमकाकर बिलासपुर से भगा दिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि पवन कुमार और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें