फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, संयुक्त टीम भेजकर करें समाधान

Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने थाना गजरौला पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। विवादों से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान मकान संबंधी राजस्व से जुड़ी दो शिकायतें सामने आने पर डीएम ने संबंधित लेखपाल और पुलिस कर्मचारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, थाना प्रभारी, संबंधित लेखपाल समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
होलिका स्थल पर कब्जे का आरोप
जहानाबाद। अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम नवादा कंजा में होलिका दहन स्थल पर कब्जे का मामला थाना समाधान दिवस में पहुंचा। ग्रामीणों ने सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल को शिकायती पत्र देकर गांव के एक ग्रामीण और उसके भाइयों पर ग्राम पंचायत की धार्मिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार, होलिका दहन स्थल पर तीन शेड डाल दिए गए हैं। कब्जा हटाने की बात कहने पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें