फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने देखे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते डीएम और एसपी।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। 23 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम और एसपी ने इसको लेकर शहर के चिह्नित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा 23 से 25 अगस्त और 30 व 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और एडीएम ऋतु पूनिया के साथ राजकीय पाॅलीटेक्निक और ड्रमंड इंटर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पंखा, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों सहित कई व्यवस्थाओं काे देखा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कमियां हो उन्हें समय रहते ठीक करा लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से रहनी चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय पाॅलीटेक्निक परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें