फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मोहा मन

विज्ञापन
पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खासपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।स्रोत:​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षा सप्ताह के तहत बेसिक स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन 28 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 25 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक दिवस के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इसी के तहत पीएम श्री विद्यालय खासपुर में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। जिला बेसिक अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। साथ ही समाज में समरसता और समन्वय को बढ़ावा भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें