फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद का जायजा लेने डीएम दोपहर बाद मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता और मंडी सचिव मनीष सिंह यादव के साथ क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीसीएफ, एफसीआई, नेकाफ व एसएफसी सहित कई क्रय केंद्र देखे और यहां खरीदे गए गेहूं की हकीकत जानने को किसानों से फोन पर वार्ता भी की। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों ने एफसीआई में उतार की समस्या रखी। इस पर डीएम ने एफसीआई के महाप्रबंधक डीएस चौहान और खाद्य आयुक्त अजय चौहान से भी फोन पर वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने कल तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंडी में नीलामी लगाकर हुई बिकवाली
पीलीभीत। मंडी में आढ़तों पर पहुंच रहे गेहूं की बिक्री के लिए बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर नीलामी कराई गई। मंडी सचिव मनीष सिंह यादव ने बताया सरकारी खरीद केेंद्र और आढ़तियों की मौजूदगी में हुई नीलामी में गेहूं की खरीद 1380 से 1580 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई। हालांकि बृहस्पतिवार को मंडी में आवक काफी कम रही है और मात्र सात हजार क्विंटल गेहूं की यहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें