फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सछास ने प्रधानाचार्य को घेरा

Thu, 23 Apr 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम इंटर कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में सछास कार्यकर्ताओं व छात्राओं ने प्रधानाचार्य का घेराव किया और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


सछास जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में तमाम छात्र बृहस्पतिवार को राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिले और कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हुए 23 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी शिक्षण कार्य शुरू नहीं किया गया। कॉलेज में न तो शिक्षक आ रहे हैं और न ही कॉलेज की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।

आरोप है कि प्रधानाचार्य ने जिलाध्यक्ष से किराए पर छात्रों को लाने की बात कही। जिस पर जिलाध्यक्ष नाराज हो प्रधानाचार्य का घेराव किया और खरीखोटी सुनाई। जिलाध्यक्ष ने डीआईओएस से दूरभाष पर वार्ता कर कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया और निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन


घेराव करने वालों में शिवाराज सक्सेना, सुमित जैसवार, दीपांश कुमार, शेखर बाल्मीकी, अशद अली, अरुण मिश्रा, गुरविंदर गिल, राकेश कुमार, अनुज सरीन, अभिषेक शंखधार, शिवम कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें