पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में रोजगार मिशन के तहत जिला कार्यकारी समिति के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने विभागीय कार्याें की समीक्षा की।
बैठक में मौजूद जिला सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से रोजगार मेले, कॅरियर परामर्श, कैम्पस प्लेसमेंट, विदेशों में भर्ती की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि आईटीआई से प्रशिक्षित सभी अभ्यार्थियों को सेवायोजित किया जाए। बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ दिलाया जाए। इससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद