फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिजाइनर स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा फ्लाईओवर, संवर रहा छतरी चौराहा

विज्ञापन
फ्लाईओवर पर लगी लाइटें। संवाद - फोटो : दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
1.17 करोड़ रुपये से नौगवां फ्लाईओवर व छतरी चौराहे पर लगी लाइटें
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर का नौगवां ओवरब्रिज और छतरी चौराहा मार्ग जल्द ही नई स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा। करीब 1.17 करोड़ की लागत से इन स्थानों पर नई डिजाइनर लाइटें लगाई जा रहीं है। लाइट के साथ ही टाइगर का चित्र और बांसुरी भी लगी है। छतरी चौराहे को भी जगमग किया गया है।
नगर पालिका की ओर से करीब तीन वर्ष पहले ओवरब्रिज पर तिरंगे की डिजाइन की लाइटें लगाई गई थीं। रात में फ्लाईओवर से गुजरने वाले राहगीरों के लिए तिरंगे की रोशनी में जलती लाइटें अलग ही आकर्षण का केंद्र रहती थीं। अब नगर पालिका ने नौगवां फ्लाईओवर को जिले की पहचान देने की योजना बनाई है। इस बार ओवरब्रिज की लाइटों के साथ जिले की पहचान टाइगर के चित्र भी इनकी रोशनी जगमग होंगे। नगर पालिका ने फ्लाईओवर पर 80 लाख की लागत से लगभग 64 नई लाइटें टाइगर के चित्र के साथ लगाई हैं। वहीं छतरी चौराहे के पास डिवाइडर पर 30 लाइटों के ऊपर चौराहे की पहचान छतरी लगाई है। नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का काम तीन से चार दिन में पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





सुदंरीकरण के बाद जगमगाएगा नकटादाना तालाब
बरसात में लंबे समय तक रुके रहे नकटादाना तालाब के सुंदरीकरण का कार्य भी अब तेजी से हो रहा है। तालाब के चारों ओर जगमगाती लाईटें लगाई गई हैं। बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य लगभग 45 लाख की लागत से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें