फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने की घटतौली रोकने के लिए डीएम ने गठित की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना क्रय केंद्रों और मिल गेट पर घटतौली रोकने के लिए डीएम ने टीमों का गठन किया है। सभी एसडीएम की अध्यक्षता में टीम तौल की स्थिति को परखेगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 188 गन्ना क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 2.35 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की जा रही है। पिछले पेराई सत्र में कुछ जगहों से गन्ना खरीद से संबंधित शिकायतें सामने आईं थीं। इसको लेकर अनियमितताएं रोकने, अनियमित गन्ना खरीद रोकने, कांटों व बांटों की जांच करने के अलावा एसएमएस पर्चियों पर तौल की हकीकत परखने के लिए डीएम ने समस्त तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया है।
टीम में एसडीएम के अलावा निरीक्षक विधिक माप विज्ञान एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भी होंगे। यह टीमें चीनी मिल गेट एवं वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरिक्षण करेंगी। अनियमितताएं मिलने पर डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी। संबंधित तौल लिपिक, अध्यासी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें