एसपी ने परिवार संग वृद्धाश्रम में मनाई दीवाली
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
जिले के नवागत कप्तान सभाराज ने अनूठी पहल करते हुए अपनों से अलग वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे बुजुर्गों संग दीवाली मनाई। इस दौरान उनके परिवारीजन भी साथ रहकर बुजुर्गों से बातचीत कर उनको अपने पन का अहसास कराया।
शनिवार देर शाम को एसपी सभा राज अपनी पत्नी रश्मि राज और बेटे सौभाग्यवर्धन के साथ बरहा गांव स्थित वृद्धाश्रम पर पहुंचे। सर्वप्रथम एसपी ने बुजुर्गों से उनका परिचय प्राप्त कर अपने परिवार वालों से मिलाया। इसके बाद मोमबत्ती जलाई और मिठाई बांटी। यही नहीं एसपी व उनके परिवारीजनों ने बुजुर्गों के साथ आतिशबाजी की। खास बात रही कि बुजुर्गों से बातचीत कर अफसरों ने त्योहार के मौके पर अपनों की कमी का अहसास नहीं होने दिया। बुजुर्गों संग बातचीत कर उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दी। इधर एएसपी रामसुरेश यादव ने शहर में गरीब बच्चों को मिठाई व आतिशबाजी बांटी। इस मौके पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा, एसआई राजवीर, पीआरओ भुवनेश गौतम, उमेद कुमार, दानवीर आदि मौजूद रहे।