फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बिका आठ करोड़ का सोना

Sat, 29 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
धनतेरस पर बिका आठ करोड़ का सोना - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में दिन भर खासी रौनक रही। लोगों ने दिल खोलकर आभूषण, बाइक, बर्तनों व इलेक्ट्रानिक्स सामान आदि की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। भारी भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि जाम से निपटने को कई प्रमुख चौराहों पर बैरीकेटिंग की गई थी। वहीं बेहतर कारोबार होने के चलते व्यापारियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। 
विज्ञापन

धनतेरस पर्व को लेकर शहर के प्रतिष्ठानों को पिछले कई दिनों से सजाया संवारा जा रहा था। शुक्रवार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमडना शुरू हो गई। शहर के सर्राफा बाजार में आभूषणों के शौकीनों ने शुक्रवार को शोरूम व दुकानों पर जमकर खरीदारी की। डायमंड व हॉलमार्क ज्वलैरी ग्राहकों की पहली पसंद रहीं। सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में इस बार करीब साढ़े सात से आठ करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी धनतेरस पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। शोरूमों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े स्क्रीन के एलसीडी रखे गए। उत्पाद से संबंधित जानकारी देने के लिए कर्मचारी भी लगाए गए। कारोबारी हाजी मोहम्मद अफरोज जिलानी ने बताया कि बाजार में पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहा है। वहीं सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में रही। जेपी रोड पर दुकानों के भीतर व बाहर ग्राहकों का दिन भर तांता लगा रहा। कारोबारियों के मुताबिक इस बार सिल्वर टच बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही। शुक्रवार को आटो मोबाइल्स बाजार में भी खासी रौनक रही। लोगों ने अपनी पसंदीदा बाइक और स्कूटी खरीदी। शुक्रवार को एडवांस बुकिंग कराने वाले अपने वाहनों को लेने पहुंचे। इधर शाम करीब तीन बजे के बाद शहर के सड़कों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। ट्रेफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजार में खरीददारों की खासी भीड रही। लोगों ने बर्तन, आभूषण आदि की जमकर खरीददारी की। पर्व को लेकर बर्तनों  व आभूषणों की दुकानों पर सजावट की गई। 
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने बाजारों से चांदी के सिक्के, बर्तन, जेवर आदि खरीदकर परंपरा का निर्वहन किया। इसको लेकर बाजारों में काफी भीड़ रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें