पूरनपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए। 24 दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर दिए गए। वंचितों को 15 फरवरी को दिव्यांग पुर्नवास केंद्र बुलाया गया।
ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत कैंप लगा। कैंप में सात दिव्यांग को कृत्रिम पैर, पांच दिव्यांग को कृत्रिम हाथ और 12 दिव्यांग को कैलीपर्स दिए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ सहायक अकबर गाजी, दुर्गेश सिंह, वीरेंद्र पाल, ओमदेव पाठक मौजूद थे। अफसरों की ओर से बताया गया कि जो दिव्यांग कृत्रिम अंग लेने से वंचित रह गए। वे 15 फरवरी को जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र पहुंचकर कृत्रिम अंग प्राप्त कर सकते हैं। 13 फरवरी को बृहस्पतिवार को बीसलपुर, बिलसंडा और 14 फरवरी को बरखेड़ा ब्लॉक कार्यालय परिसर में कैंप लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण बांटे जाएंगे।