गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित दिव्यांग मित्र मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में दोशाला ओढ़ाकर सम्मा
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जिला प्रशासन ने 134 गांव में दिव्यांग मित्र नामित किए हैं। गांधी प्रेक्षागृह में डीएम ने इन दिव्यांग मित्रों के साथ बैठक की। दिव्यांग मतदाताओं को ज्यादा से ज्याद जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए पूरे जिले में अभियान चला रहे हैं। युवाओं से लेकर उम्र दराज मतदाताओं को उनके संवैधानिक दायित्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं। जिले में दिव्यांग मतदाता भी हैं जिनको मतदान केंद्रों तक लाना है। इसके लिए दिव्यांग मित्र बनाए गए हैं। डीएम ने बृहस्पतिवार को गांधी प्रेक्षागृह में इन दिव्यांग मित्रों के साथ बैठक की। सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाले 134 गांवों को चिह्नित कर वहां दिव्यांग मित्रों की नियुक्ति की। उनको जागरूकता संबंधी कैप व टी-शर्ट दी गईं। साथ ही युवा एवं बुजुर्ग दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया। सदर सीट पर 30, बरखेडा में 26, पूरनपुर 45 व बीसलपुर में 33 ग्रामों में सबसे ज्यादा दिव्यांग मतदाता हैं। प्रत्येक गांव में शत प्रतिशत दिव्यांग मतदान कराने के लिए एनसीसी, स्काउट गाइड व नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिन्टियर को दिव्यांग मित्र बनाया गया है। डीएम ने सभी को गांव आवंटित किए। वहां जाकर दिव्यांगजनों से मतदान को लेकर बातचीत करेंगे। वोट के महत्व बताएंगे। 23 फरवरी को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि मतदाताओं से किसी भी तरह की सरकारी योजना, पार्टी के प्रत्याशी संबंधी बात न करें। सिर्फ मतदान के लिए जागरूक करें।