फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान दिवस में गूंजा छुट्टा पशुओं और गन्ना घटतौली मुद्दा

Thu, 19 Dec 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में छुट्टा पशुओं और गन्ना घटतौली की समस्या का मुद्दा गर्माया रहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा रखा। कहा कि पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के बीच में ग्राम बिठौरा कला के पास मार्ग पर छुट्टा पशुओं का झुंड घूमता है। रात के समय हादसे का खतरा बढ़ जाता है। पशुओं को शीघ्र पकड़वाने की मांग की। सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार ने बिठौरा कला के निकट गोशाला का निर्माण कराए जाने का हवाला दिया। मथना जप्ती के किसान नानक सिंह ने जमुनिया सेंटर पर गन्ने की घटतौली और पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने एलएच चीनी मिल का गंदा पानी नदी में छोड़े जाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें