फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीलंका दौरे के लिए जिले के युवा पैरा क्रिकेटर का हुआ चयन

विज्ञापन
पैरा क्रिकेटर रिहान।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के लिए गर्व की खबर है। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम गोंच निवासी युवा पैरा क्रिकेटर रिहान अहमद का चयन एक मार्च से श्रीलंका में शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी 20 पैरा क्रिकेट सीरीज के लिए हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक चयन पत्र के अनुसार जिले के होनहार पैरा क्रिकेटर रिहान अहमद को वर्ष 2026 के श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। खिलाड़ी के अनुसार, निरंतर प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण को चयन का आधार बताया गया है। चयनित खिलाड़ी को 25 फरवरी को रिपोर्टिंग के लिए चेन्नई पहुंचना होगा। सभी खिलाड़ियों की यात्रा व्यवस्था पीसीसीआई (पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) द्वारा की जाएगी, जहां से टीम को एक साथ श्रीलंका के लिए रवाना किया जाएगा। रिहान ने बताया कि वह बुधवार को चेन्नई पहुंच जाएंगे। इसके बाद श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। एक मार्च से वह भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से सीरीज में प्रतिभाग करेंगे। पिछले साल भी रिहान ने श्रीलंका में क्रिकेट सीरीज में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें