फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्य स्तरीय टीम ने 25 हजार लीटर रिफाइंड किया जब्त, नमूने लैब भेजे

विज्ञापन
दुकान पर छापेमारी करती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
शहर की असम चौराहा स्थित मोदी फैक्टरी और पूरनपुर की आरबी गर्ग इंडस्ट्री में मारा छापा
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में लखनऊ से पहुंची राज्य स्तरीय टीम ने 25 हजार लीटर रिफाइंड को जब्त किया। वहीं, अन्य फैक्टरी से नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा जिला स्तरीय खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच को लैब भेजे हैं।
होली का पर्व शुरू होते ही मिलावटखोरी का खेल शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने को लेकर विभागीय स्तर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सोमवार की देर शाम लखनऊ से आई राज्य स्तरीय टीम ने शहर के बीसलपुर मार्ग स्थित रिफाइनरी मोदी नेच्युरल लिमिटेड पर छापा मारा। टीम ने यहां से रिफाइंड पोमेश ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल व रिफाइंड सन फ्लावर ऑयल के संदिग्ध मिलने पर तीनों का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लैब के लिए भेजा है। वहीं, टीम ने पूरनपुर पहुंचकर यहां के असम चौराहे के पास स्थित मैसर्स आरवी गर्ग इंडस्ट्रीज लिमिटेड सिंहपुर के यहां छापा मारा। संदेह होने पर टीम ने यहां रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का नमूना संग्रहित करने के साथ ही लगभग 25 हजार लीटर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल को जब्त किया है। राज्य स्तरीय टीम की ओर से हुई कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में अफरातफरी रही। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम राज्य स्तरीय टीम की ओर से कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन


जिला स्तरीय टीम ने भी मारा छापा
पर्व को देखते हुए विभागीय स्तरीय से भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में विभागीय टीम ने पूरनपुर के माधोटांडा क्रासिंग स्थित जैद किराना स्टोर घी और शेरपुर रोड स्थित अली किराना स्टोर से बेसन का नमूना लिया है। टीम की सूचना पर कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर के भी चले गए।
विज्ञापन


जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्रवाई महज छोटे व्यापारियों पर
पर्व को देखते हुए अफसरों की ओर से निर्देश दिए जाते है। ऐसे में विभागीय अफसर कार्रवाई का दावा करते हुए जिले में चेकिंग अभियान का दावा करते हुए कागजी कार्रवाई पूरी करते है, लेकिन बड़े व्यापारियों पर इस कार्रवाई की आंच तक नहीं आ पाती। जबकि छोटे व्यापारियों पर जमकर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें