फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हर घर में खुशहाली देखना चाहती हूं

Tue, 22 Sep 2015 11:03 PM IST
पीलीभीत/पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि वह जिले के हर घर में खुशहाली देखना चाहती हैं। इसके लिए रोजगार से लेकर हर क्षेत्र के विकास को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री ने दूसरे दिन मंगलवार को पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई, मकंदापुर, सबलपुर, कढ़ेरचौरा में सभाएं की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। आम लोगों को लाभ देने को प्रधानमंत्री की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे जुड़कर आप सब जरूर लाभ लें।
उन्होंने कहा कि जिले के एक दर्जन से अधिक मार्गों को केंद्रीय सड़क निधि से बनवाने का प्रस्ताव उन्होंने दिया था जिसे भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया था। अब उस पर काम भी शुरू होने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

सभाओं में पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, मुन्ना सिंह, बाबूराम पासवान, राजू आचार्य, लेखराज भारतीख् अरविंद सिंह, दशरथ, भोला पांडेय, निर्भय सिंह, ताराचंद्र लोधी, रेखा परिहार, राजकुमार भारती, सोनू बाल्मीकि, टीटू चौहान, प्रवक्ता नंद, सुखवीर सिंह भदौरिया, जयवंत सिंह, जगजीत सिंह जग्गू, प्रमोद अग्रवाल आदि थे।
करंट से मरे जितेंद्र के परिजनों को मिलेगा एक लाख
पूरनपुर क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से हुई जितेंद्र कुमार की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए एक्सईएन विद्युत से बात की। इस पर एक्सईएन ने उन्हें बताया कि एक लाख रुपये मुआवजा दिलाने की कार्रवाई चल रही है।
नहीं हो सका प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्घाटन
पीलीभीत। दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को मंगलवार को गांधी प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उद्घाटन और पूरनपुर के पिपरिया दुलई व मकरंदापुर गांव में बारात घर का शिलान्यास करना था लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण उन्होंने तीनों कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
प्रतिनिधि ने दिया इस्तीफा, मेनका के प्रतिनिधियों पर लगाया आरोप
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम अवस्थी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय मंत्री को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने जिले में काम कर रहे उनके दोनों पीआरओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और धन उगाही करने का दबाव बनाने आ आरोप लगाया है। त्यागपत्र में कहा है कि दोनों अवैध रूप से गेस्ट हाउस में डेरा डाले हुए हैं, जो नियमत: गलत है। इस बाबत केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि पुरुषोत्तम अवस्थी की काफी शिकायतें आ रही थीं। सुबह की सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पद से हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें