फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

Fri, 14 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को 66वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हो गया। जिले भर के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट निकालकर सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने ध्वजारोहण व गुब्बारे छोड़कर किया। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। विगत वर्ष के चैंपियन खिलाड़ी ने मशाल के साथ ट्रैक का चक्कर लगाया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के अलावा अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व डीएम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। खिलाड़ी अनुशासन में रहकर खेल भावना का परिचय देते हुए अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन करें। डस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों की कम संख्या होने पर चिंता जताई गई। प्रतियोगिता में 30 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। इस मौके पर डीआईओएस अनिल कुमार मिश्रा, संयोजक अखलाक हसन खां, सचिव श्यामा कुमार, ब्रहम शंकर गंगवार, डॉ. धनपाल शर्मा, बबिता रानी, किरन सक्सेना, सुखविंदर कौर, विजय कुमार पांडे, नरेंद्र सिंह, वानासुर, ओमप्रकाश शर्मा, पुष्पाजंलि मिश्रा, रमेश चंद्र, राजेश शुक्ला, विजय लक्ष्मी, संजय पांडे, हामिद अली, हरद्वारीलाल, संजीव वर्मा, राकेश कुमार, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पहले दिन यह हुई प्रतियोगिताएं 
800 मीटर दौड़ (सीनियर बालक)- एम्तियाज मियां, मोहम्मद अय्यूब, शाहिद अली।
600 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालक)- रोहन यादव, शिवम सिंह, हरशिव सिंह।
800 मीटर दौड़ (जूनियर बालक)- अनिल कुमार, महेंद्र वर्मा, शिवा मधु।
800 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका)- ज्योति, ज्ञानवती, प्रतिमा।
800 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका)- कविता शर्मा,मलिशा, देववती।
600 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालिका)- तान्या, मंजू देवी, काजल रावत।
गोलाफेंक (सीनियर बालिका)- संजना, दीक्षा राणा, माधवी।
गोलाफेंक (जूनियर बालिका)- अंजू, गायत्री गंगवार, किरन।
गोलाफेंक (सब जूनियर बालिका)- तैयबा खान, पायल वर्मा, अनीशा गंगवार।
(उपरोक्त सभी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें