मुख्यमंत्री जल बचाओं अभियान के तहत वर्ष 16-17 में जिले में 372 तालाब खोदे जाने जाएंगे। इसके डीसी मनरेगा ने ब्लाकों को लक्ष्य आवंटित कर कार्ययोजना मांगी है।
तराई के इस जनपद में देखने में तो अभी पानी की कमी महसूस नहीं हो रही लेकिन जिस तरह से जलस्तर नीचे जा रहा है उसे देखते हुए भविष्य में इस जिले में भी जलसंकट पैदा हो सकता है। जल संरक्षण को लेकर पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान के तहत मनरेगा से तालाब खुदवाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2015-16 में 410 तालाब खोदे गए थे। अब चालू वित्तीय वर्ष में नए तालाबों को खोदने की तैयारी शुरू की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत मनरेगा से 370 तालाब खुदवाने की योजना तैयार की गई है। डीएम के निर्देश पर डीसी मनरेगा ने सभी ब्लाकों को लक्ष्य आवंटित कर बीडीओ से कार्य योजना मांगी है। कार्य योजना स्वीकृत होने के बाद तालाबों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत मनरेगा से जिले में 370 तालाब खोदे जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना बनवाई जा रही है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा
तालाबों का ब्लाकवार लक्ष्य
ब्लाक तालाब
अमरिया 60
बरखेड़ा 45
बिलसंडा 51
बीसलपुर 47
ललौरीखेड़ा 22
मरौरी 65
पूरनपुर 86
कुल 372