फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव कजरी निरंजनपुर में गोशाला की अव्यवस्थाओं पर भड़के जिलाधिकारी

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में गौशाला का निरीक्षण करते डीएम स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव कजरी निरंजनपुर के गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम संजय कुमार सिंह अव्यवस्थाएं देख भड़क गए। गोवंशों के लिए हरे चारे का इंतजाम न होने पर डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार को डीएम ने गांव कजरी निरंजनपुर पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गोशाला में 228 संरक्षित गोवंश के खाने को भूसा, पीने के पानी, हरा चारा, साफ-सफाई, देखरेख और कृत्रिम गर्भाधान के बारे में पूछा।
उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में गोवंशों के लिए हरे चारा की व्यवस्था न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। नाराजगी जताते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हबीबउर रहमान, खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें