फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, कमाई के खेल में जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
शहर में टनकपुर मार्ग पर बिजली के खंभों और बांस-बल्ली के सहारे टांगी गई अवैध होर्डिंग  संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में हर ओर अवैध होर्डिंग्स का मकड़जाल फैला है। ठेकेदारों ने मनमाने तरीके से बांस-बल्लियों के सहारे बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लटका रखे हैं। दो दिन पूर्व आई आंधी में कई होर्डिंग्स उखड़ भी गए हैं। हादसे को दावत दे रहे इन होर्डिंग्स से नगर पालिका बेपरवाह है। हैरत की बात यह कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भी पालिका के जिम्मेदार अब तक अभियान की रूपरेखा तय नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह मनमाने तरीके से लगाई गईं होर्डिंग्स नजर आती हैं। नौगवां ओवरब्रिज की ढलान से उतरते ही डिग्री कॉलेज चौराहे तक टनकपुर हाईवे के दोनों ओर होर्डिंग्स दिखती हैं। इनमें कई बांस के सहारे लटकाई गईं हैं। आगे बढ़ने पर गोहनिया चौराहे तक कई स्थानों पर बेतरतीब लगी होर्डिंग्स नजर आती हैं। हाईवे के फुटपाथ पर लगी कई होर्डिंग्स हादसे को दावत दे रहीं हैं। आंधी और अधिक वजन होने से कई स्थानों पर बांस-बल्लियां झुक भी गईं हैं। कई स्थानों पर इन्हें पेड़ों से बांधा गया है, जो कि नियमों के विपरीत है। होर्डिंग लगाने का ठेका लेने वाले कमाई के खेल में नियमों की जमकर अनदेखी कर रहे हैं।



फट गईं होर्डिंग्स, हादसे को दावत दे रहे बांस-बल्ली

गोहनिया चौराहे से अस्पताल मोड़ और नकटादाना चौराहे के बीच कई स्थानों पर लगीं होर्डिंग्स आंधी और तेज हवा की वजह से फट गईं हैं। खाली खड़े बांस-बल्ली हादसे को दावत दे रहे हैं। कई स्थानों पर यह बांस-बल्लियां नीचे भी झुक गईं हैं। जिला प्रशासन के जिम्मेदार पूरे दिन यहां से गुजरते हैं, लेकिन शहर की सूरत बिगाड़ रहे इन होर्डिंग्स पर नजर नहीं जाती।
विज्ञापन








5.88 लाख रुपये का है होर्डिंग्स लगाने का ठेका

बताया जा रहा है कि शहर में होर्डिंग्स लगाने का ठेका अक्तूबर 2024 में उठाया गया था। एक वर्ष की अवधि का होर्डिंग्स लगाने का ठेका 5.88 लाख रुपये का है। ठेकेदार को होर्डिंग लगाने के नियम भी समझाए गए। मगर शहर की सड़कों पर पालिका के नहीं, ठेकेदार की मनमानी ही नजर आ रही है। बांस-बल्ली पर होर्डिंग लगाना गलत है, इसके बाद नियमों की अनदेखी जारी है।



अभियान चलाकर हटाई गईं अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स
बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने रविवार को नगर में लगीं अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स उतरवाकर जब्त कर लीं।
नायब तहसीलदार की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने नगर में जगह-जगह लगीं अवैध होर्डिंग को हटाने का अभियान चलाया। अभियान बरेली मार्ग, ईदगाह चौराहा, पीलीभीत मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग, मुख्य मार्ग, बारह पत्थर मार्ग, स्टेशन मार्ग, बिलसंडा मार्ग, रामलीला मार्ग, माल गोदाम मार्ग आदि इलाकों में चलाया। कुछ स्थानों पर नगर पालिका के कर्मचारियों की लोगों से नोंकझोंक भी हुई। नायब तहसीलदार ने बताया कि बोर्ड व फ्लेक्स उतारे जाने की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी गई है। संवाद

नगर पालिका ने स्टेडियम मार्ग पर चलाया अभियान

पीलीभीत। आखिरकार नगरपालिका के जिम्मेदारों को रविवार देर शाम सात बजे के बाद शहर में लगी अवैध होर्डिंग का ध्यान आ ही गया। प्रभारी ईओ एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने ठेकेदार से अवैध तरीके से लगाई गईं होर्डिंग के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नगरपालिका की टीम ने स्टेडियम मार्ग पर अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया। प्रभारी ईओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद

शहर में टनकपुर मार्ग पर बिजली के खंभों और बांस-बल्ली के सहारे टांगी गई अवैध होर्डिंग  संवाद

शहर में टनकपुर मार्ग पर बिजली के खंभों और बांस-बल्ली के सहारे टांगी गई अवैध होर्डिंग  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें