फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। रोजाना भर्ती होने वाले मरीजों की देखरेख के लिए उचित स्टाफ नर्स की व्यवस्था नहीं है। वहीं अस्पताल में कार्य अधिक होने के चलते छह घंटे की ड्यूटी देने वाली नर्स से 16 घंटे तक लगातार काम कराया जा रहा है, जिससे वह बीमार हो रहीं हैं।
विज्ञापन

2021 में पीलीभीत को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। लोगों का मानना था कि मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में सुविधाओं व संसाधनों का इजाफा होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी जिला अस्पताल से स्टाफ नर्स की कमी दूर नहीं हो पाई।

प्रत्येक वार्ड में तीन नर्स की है तैनाती
जिला पुरुष अस्पताल में स्टाफ नर्स की इतनी किल्लत है कि छह घंटे की ड्यूटी होने के बाद भी एक नर्स से लगातार 16 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की देखरेख में फीमेल, मेल, सर्जिकल, हड्डी सहित छह वार्ड में कुल 18 स्टाफ नर्स तैनात हैं। प्रत्येक वार्ड में 24 घंटे के अनुसार तीन नर्स तैनात हैं। स्टाफ की किल्लत से जूझ रहे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों सहित स्टाफ नर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी

मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में 18 नर्स, दो मैट्रिन, दो सिस्टर, सात वार्ड बॉय तैनात हैं, जो मेडिकल कॉलेज की अपेक्षा दस प्रतिशत भी नहीं है।


जिला पुरुष अस्पताल के लिए 141 स्टाफ नर्स व 193 पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत हैं। इसको लेकर शासन में भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डाॅ. संगीता अनेजा, प्राचार्य स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें