जिला अस्पताल के चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
सड़क हादसे में घायल होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे किराना व्यापारी ने इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद एक चिकित्सक पर इलाज न करने और कारण पूछने पर अभद्रता कर भगाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएमओ से कर पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एलएच रोड निवासी राजीव सिंह पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। सोमवार को वह काम से बाजार गए थे। वापस घर जाते वक्त गांधी स्टेडियम रोड पर उनकी बाइक आगे चल रहे रिक्षा के अचानक मोडने पर गड्ढे में जाकर गिर गई। जिसमें उनको गंभीर चोटें आई थी। पास के ही एक दुकानदार ने उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि वहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने हाथ पर लगी चोट पर तो पट्टी बांधी, लेकिन अन्य चोटों को साफ भी नहीं किया। इसका कारण पूछने पर आरोप है कि चिकित्सक ने इलाज से इंकार करने की बात कहकर अभद्रता शुरू कर दी और भगा दिया। पीड़ित ने सीएमओ से मामले की शिकायत की है। इधर जिला अस्पताल प्रशासन मामले से अनभिज्ञता जता रहा है।