पीलीभीत। पोषण पखवाड़ा अभियान में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। दूसरे नंबर पर उन्नाव और तीसरे नंबर पर सहारनपुर रहा है। जिले में पोषण अभियान डीएम पुलकित खरे के निर्देशन में चला।
इसमें विभिन्न विभागों के सामंजस्य से बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा पूरे जिले में चलाया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि कुपोषण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रदेश में पीलीभीत अपना स्थान ऊपर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों और सामाजिक लोगों के जरिए प्रयास करता रहेगा।