फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला सहकारी बैंक ने 1.51 करोड़ का अर्जित किया शुद्ध लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक बैंक्वेट हाल में रविवार को हुई जिला सहकारी बैंक की 31 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में बैंक की प्रगति, योजनाओं व किसानों को दी जा रही सुविधाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैंक आय और लाभ का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा गोकुल प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैंक के जीएम/ सीईओ आशीष कुमार ने बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंक ने इस वर्ष 635.65 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है। शुद्ध लाभ 151.03 लाख रुपये रहा। बैंक की कुल अंश पूंजी 5085.37 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
उन्होंने बताया कि बैंक किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण उपलब्ध करा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण किया जा रहा है। बैठक में बैंक सभापति सत्यपाल गंगवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार, शांति स्वरूप सोनकर, जगदीश प्रसाद, महिपाल सिंह, रत्नेश गंगवार, नरेंद्र, सौरभ गंगवार, हरीश चंद्र, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें