फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों में बढ़ा विवाद, एक-दूसरे के खिलाफ दी फायरिंग की तहरीर

Thu, 02 Oct 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और सभासदों के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। नगर पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद मंगलवार की रात अध्यक्ष के पुत्र ने कुछ सभासदों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। थाेड़ी देर बाद सभासद पक्ष की ओर से भी पुलिस को फायरिंग की तहरीर दी गई। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जहानाबाद के नौ सभासदों ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर नगर पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। शिकायत में अध्यक्ष ममता गुप्ता के पति दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना पर कई गंभीर आरोप लगाए। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत के बाद मंगलवार की रात मामले ने दूसरा मोड़ ले लिया। रात में अध्यक्ष के पुत्र शगुन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी।
इसमें आरोप लगाया कि 30 सितंबर की रात्रि वह बरेली से अपनी कार में सवार होकर घर वापस आ रहे थे। तभी बाजार कटरा निवासी सभासद शकील उर्फ बबलू एवं बिलई के आरिफ तथा अन्य पांच अज्ञात लोग दो वाहनों पर सवार होकर आए। उन लोगों ने शाही मोड़ के पास उनकी कार में टक्कर मार दी। गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सभासदों ने भी दी तहरीर, फायरिंग का आरोप
इसके बाद सभासदों ने भी पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें सभासद शकील ने कहा कि काफी समय से उसका नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति दुर्गा चरन गुप्ता उर्फ अन्ना से विवाद चल रहा। उसने तथा अन्य सभासदों ने नगर की समस्याएं उठाईं। उनके पुत्र ने झूठी कहानी बनाकर मुझे, आरिफ एवं अन्य पांच साथियों के विरुद्ध तहरीर दे दी। आरोप लगाया है कि जब वह कस्बे में रात्रि 1.45 बजे अपने एक सभासद हरिराम को छोड़कर वापस आ रहे थे, तब आकिल सलमानी के घर के सामने पहले से घात लगाए बैठे अध्यक्ष के पति ने अपने कई साथियों के साथ घेरा। मोटर साइकिल रोकने कर प्रयास किया। जब मोटर साइकिल तेजी से निकली तो जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि प्रकरण की पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना स्थल पर जाकर देखा गया, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल जांच की जा रही है। रास्ते में लगे कैमरे देखे जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें