फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशु चिकित्सालय का आवास खाली कराने को लेकर कर्मचारियों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कक्ष खाली करने को लेकर एक अन्य चतुर्थश्रेणी कर्मचारी और मोबाइल वेटरनरी यूनिट पर तैनात संविदा फार्मासिस्ट में विवाद हो गया। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने विभागीय अफसरों और पुलिस से शिकायत कर फार्मासिस्ट पर अभद्रता व धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पशु चिकित्सालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोरमा ने विभागीय अफसरों और पुलिस से शिकायत कर मोबाइल वेटरनरी यूनिट पर तैनात कर्मचारी पर आवास न खाली करने, आवास खाली कराने की कोशिश पर अभद्रता कर धमकाने का आरोप लगाया। वहीं संविदा फार्मासिस्ट की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर पशु चिकित्साधिकारी पर छेड़खानी करने, विरोध पर पति से गाली-गलौज कर पिटाई करने का आरोप लगाया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया। बताया कि मोबाइल यूनिट पर तैनात फार्मासिस्ट के कुछ दिन रहने के लिए आवास मांगने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आठ दिन के लिए आवास दे दिया था। अब संविदा कर्मचारी आवास खाली नहीं कर रहा है। इसकी जानकारी महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सीवीओ और अन्य अफसरों को दी।
विज्ञापन

बताया कि संविदा फार्मासिस्ट की संबंधित एजेंसी ने 17 मई को सेवा समाप्त कर दी। इससे क्षुब्ध होकर निराधार आरोप लगा रहा है। आवास खाली करने को लेकर सोमवार को सीवीओ ने भी सेवा समाप्त संविदा कर्मचारी से मोबाइल पर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें