फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को अकेला देख फेरीवाले ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फेरी लगाने वाले युवक ने परिजनों की गैरमौजूदगी में किशोरी से छेड़खानी की। शोर-शराबा करने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। पति काम करने गए थे और वह खेत पर थी।
आरोप है कि इस दौरान एक फेरीवाला घर के बाहर पहुंचा और पुत्री को घर में अकेला देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोपी किशोरी को शौचालय में ले गया और अश्लीलता की। पुत्री के शोर-शराबा करने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी होने पर वह भी घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें