फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विस्थापित किसानों को नहीं मिल रही यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चंदिया हजारा के विस्थापित किसानों को अफसरों के निर्देश के बाद भी व्यापारी यूरिया नहीं दे रहे हैं। इससे गन्ना किसान परेशान हैं। मजबूरन अधिक मूल्य पर दूसरे कस्बों से किसानों को खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे विस्थापित किसानों में रोष है।
विज्ञापन


गांव चंदिया हजारा में पुनर्वास योजना के तहत 415 परिवारों को तीन और कुछ को ढ़ाई एकड़ कृषि जमीन देकर बसाया गया था। जो जमीन इन परिवारों को आवंटित की गई। उसे वन विभाग अपनी बता रहा है। विवाद के चलते जमीन का राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद नहीं हो सका। इससे बसाए गए परिवारों को अब तक जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल सका। हालांकि किसान जमीन पर फसलें कर रहे है। किसान पंजीकरण आदि न होने से किसानों को खाद सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पिछले महीने प्रधान वासुदेव कुंडू के नेतृत्व में विस्थापित परिवारों के कुछ सदस्यों ने एसडीएम से मिलकर खाद दिलाने को ज्ञापन दिया था। इसके बाद कृषि विभाग और प्रशासनिक अफसरों के निर्देश पर गांव के खाद व्यापारियों ने गन्ना सट्टे के हिसाब से खाद देना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद यूरिया न होने की जानकारी देकर किसानों को मना कर दिया गया। अब प्रधान ने डीएम को पत्र भेजकर गन्ना किसानों को यूरिया दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें