फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा से अतिक्रमण हटाने के लिए चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या और उसके प्रभावी निराकरण को लेकर बरेली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरेली मंडलायुक्त ने की। इसमें 49वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी, डीएफओ मनीष सिंह, सामाजिक वानिकी डीएफओ भरत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नोमैंस लैंड में स्थित सीमा स्तंभ संख्या 784 से 785 तक स्पष्ट रूप से चिह्नित हैं। एसएसबी की ओर से जिला प्रशासन और नेपाल की एपीएफ के साथ लगातार पत्राचार कर अतिक्रमण हटाने व भारतीय सीमा से 15 किलोमीटर तक के क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। समीक्षा के दौरान बराही रेंज में करीब 350 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण होने की जानकारी भी दी गई। इस भूमि को राजस्व विभाग के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना तैयार की जा रही है। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाने, आवश्यक पत्राचार करने और अतिक्रमण के मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें