फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूरनपुर से बरेली के लिए जल्द मिलेगी सीधी ट्रेन, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा- कर रहे प्रयास

Fri, 20 Jun 2025 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को पूरनपुर में आशा, संगिनी सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले नजीरगंज व चतीपुर में जन संवाद किया। लोगों की समस्याओं को सुना और अफसरों को निस्ताकरण कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर स्थित एक बरातघर में शुक्रवार को आयोजित आशा सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक तिहाई आरक्षण आने वाला है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही पूरनपुर से बरेली के लिए ट्रेन चलवाई जाएगी। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में पुलों की मरम्मत होगी। नए पुल बनवाने का भी प्रयास रहेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री शुक्रवार को गांव खमरिया तिराहा के समीप एक बरातघर में आशा और संगिनी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आशा व संगिनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपने दायित्व और कार्य में कमी न आने दें। लोग स्वस्थ होंगे तो देश सशक्त बनेगा। पुरुषों से अधिक जिम्मेदारी महिलाओं की होती है। आशा कार्यककर्ताओं की समस्या मानदेय की है, जो पूरे प्रदेश की है। इसे बढ़वाने की पैरवी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रेमी निकला धोखेबाज: वीडियो बनाकर प्रेमिका को किया ब्लैकमेल, मौलाना व भाइयों से संबंध बनाने का बनाया दबाव
विज्ञापन


जल्द ही आने वाला है एक तिहाई आरक्षण 
जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं को समझा है। सभी महिलाओं को सशक्त बनाने को एक तिहाई आरक्षण आने वाला है। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलने की जरुरत है। नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें। समारोह में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को प्रेशर कुकर बांटे गए। सम्मेलन में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन

ये रहे मौजूद 
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दिक्षित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, ऋतुराज पासवान, डीएफओ नवीन कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा आदि थे। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव कबीरपुर कसंगजा में अधिवक्ता सरोज बाजपेयी के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। गांव नजीरगंज और चतीपुर में जनसंवाद किया। ग्रामीणों की समस्याएं जानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें