फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
ग्रेड पे वेतन की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 10वें दिन भी जारी है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर धरना दे रहे अभियंताओं ने गेस्ट हाउस पहुंचे राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में जिले के अभियंता पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार को अभियंताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। अभियंताओं ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखा। इस बीच गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक करने राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के पहुंचने पर अभियंताओं ने उनसे मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि डिप्लोमा इंजीनियर्स लगभग वर्षों से ग्रेड पे वेतन 4800 व सेवा के सात, 14 और 20 वर्ष होने पदोन्नति वेतनमान देने मांग कर रहे हैं। मार्च माह में आंदोलन में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इन्हें स्वीकार कर तीन सप्ताह में शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला ने राज्यमंत्री को बताया कि सरकार की वादा खिलाफी से अभियंताओं में रोष है और हड़ताल के चलते मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राज्यमंत्री ने अभियंताओं को उनका संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसमें मुकेश कुमार, सतवीर सिंह, आरएस पाल, अनूप शर्मा, बीएस यादव, नरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, अब्दुल सत्तार, सनी भास्कर, सरोज कुमार, जनेश्वर प्रसाद, महिपाल सिंह, दुर्गेश यादव, जमुना प्रसाद, संतोष तिवारी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें