पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़रिया में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ उमेश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ और लंबी कूद में चुर्रा का आमीन प्रथम रहा। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रिछोला का रहीस, बालिका वर्ग में रिछोला की आशिकारा प्रथम रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में बैरा की अनुराधा ने बाजी मारी। लंबी कूद में रिछोला की कुलसुम अव्वल रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर में बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रोहनिया का अमन, 400 व 600 मीटर दौड़ में गोवल का अंकित अव्वल रहा। चक्काक्षेपण में भड़रिया का कुशलपाल प्रथम रहा। छात्रा वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ में भड़रिया की प्रीति और 600 मीटर दौड़ में रंपुरा की संजना प्रथम रहीं। खोखो में गोवल की टीम प्रथम रही। निर्णायक दल में दयाशंकर गंगवार,सर्वेंद्र शुक्ला, मुकेश अवस्थी, भुवेंद्र वीर,आदिल खां, दीपकमल दुबे, उमाचरन, सौरभ वाजपेयी और जयसूरी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे। बीईओ ने बताया कि शुक्रवार को इसी विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का समापन होगा।