फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर छात्र की मौत

Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शौच के वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा 
 तालाब के पास शौच करते वक्त कक्षा छह के छात्र की उसमें डूबकर मौत हो गई। घर से साथ आए उसके दोस्त ने काफी देर बाद भी वापस न आने पर मौके जाकर देखा तो उसको हादसे का पता लगा। सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंच गए और शव तालाब से निकाला। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नौगवां पकड़िया के रहने वाले वीरेंद्र प्रजापति मंडी समिति में पल्लेदारी करते हैं। उनके तीन बच्चे केशव, चांदनी और रामू हैं। बड़ा बेटा केशव (12) धनकुना स्थित डीपीपी इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल से घर पहुंचा। इसके बाद गांव के ही अपने दोस्त सुमित के साथ समोसे खाने के लिए नौगवां चौराहा चला गया। बताते है कि यहां दोनों ने समोसे खाए। इसी बीच केशव शौच के लिए डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित तालाब किनारे चला गया। सुमित कुछ दूरी पर खड़े होकर उसके वापस आने का इंतजार कर रहा था। शौच के दौरान पैर फिसलने से केशव तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद भी केशव नहीं लौटा तो सुमित मौके पर पहुंचा तो केशव को डूबते देखकर उसने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घरवाले भी मौके पर पहुंच गए और केशव को तालाब से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवाले बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें