फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय घोटाला : नहीं मिली छह महिला आरोपियों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय में हुए करोड़ों रुपये के बहुचर्चित घोटाले में जेल में निरुद्ध छह महिला आरोपियों को जमानत नहीं मिल सकी। इनकी जमानत याचिकाओं पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में 23 से 26 मई तक सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घोटाले की जांच के दौरान इन सभी महिलाओं के बैंक खातों में कोषागार से भारी भरकम रकम भेजे जाने के साक्ष्य मिलने के बाद इन्हें एक मई को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में सभी आरोपी महिलाएं जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
शुक्रवार को अदालत में सभी महिला आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद इल्हाम के दोस्त की पत्नी अश्कारा परवीन की जमानत याचिका पर 23 मई, अलीगढ़ वाली सास नाहिद व सलहज आफिया की जमानत याचिका पर 25 मई, संभल वाली पत्नी लुबना व साली फातिमा और उसकी दोस्त परवीन ख़ातून की याचिकाओं पर सुनवाई की तिथि 26 मई तय की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें